नरेंद्र मोदी
जीवनी, प्रारंभिक जीवन, राजनीतिक करियर

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पहले प्रधानमंत्री है जिनका जन्म आज़ाद भारत में हुआ है। वे पूरे विश्व में अपने मजबूत व्यक्तित्व के लिए प्रसिद्ध हैं।
नरेंद्र मोदी का जन्म और उनके माता-पिता:
नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। इनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाना जिला के वडनगर गाँव मे हुआ। इनके माता हीराबेन मोदी और पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी है।
नरेंद्र मोदी की शिक्षा:
इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा वडनगर से प्राप्त किया। सन् 1980 में गुजरात यूनिवर्सिटी से राजनीतिक विज्ञान में ग्रेजुएशन (स्नातक) पूरा किया।
वे स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरित थे। उन्हें इतिहास पढ़ने का शौक था जिसके लिए वे पुस्तकालय जाते, पुराने अखवार और किताबें पढ़ते।
उन्हे थिएटर और खेल - कूद में भाग लेने पसंद था।
नरेंद्र मोदी का प्रारंभिक जीवन:
उनके पिता वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे, और नरेंद्र मोदी अपने पिता को मदद करते । नरेंद्र मोदी बचपन से ही देश के लिए कुछ करना चाहते थे। वे युद्ध क्षेत्र (1962 में भारत - चीन और 1965 मे इंदो - पाक) में जा रहे सैनिकों से भरे ट्रेन्स मे चाय और भोजन पहुँचाया करते।
उन्हें सैनिकों से लगाव था इसलिए वो सेना मे जाना चाहते थे लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऐसा नहीं हो पाया।
सन् 1967, 17 साल के उम्र मे नरेंद्र मोदी की शादी यशोदा बेन चमनलाल के साथ हुआ। शादी के कुछ समय बाद नरेंद्र मोदी ने पारिवारिक जीवन त्याग कर सन्यासी बनने का फैसला किया।
गृह त्याग कर शर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की दीक्षा लेने दीक्षा मठ गए लेकिन ग्रेजुएट न होने के कारण दीक्षा न मिला। अपने जीवन का उदेश्य पाने के लिए वे 2 साल तक भारत के विभिन्न स्थानों को घूमा।
नरेंद्र मोदी का राजनीतिक करियर और आरएसएस में प्रवेश:
कुछ साल घूमने के बाद वे अपने मामा के यहाँ चले गए और उनके चाय के स्टॉल पर कुछ समय काम किया। इस दौरान वे आरएसएस मुख्यालय में जाने लगे, जहाँ उनकी मुलाकात वकील साहब से हुई।
वकील साहब नरेंद्र मोदी जी की खूबियां से काफी प्रभावित थे इसलिए अहमदाबाद पहुँचकर वकील साहब. आरएसएस मुख्यालय मे मोदी जी के रहने का सारे इंतजाम कर दिया ।
सन् 1971 में उन्होंने आरएसएस ज्वॉइन किया। उनकी समर्पण और मेहनत को देखते हुए 1978 में आरएसएस का क्षेत्रीय आयोजक बना दिया गया।
सन् 1985 में नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भेजा गया जिसके दो साल बाद 1987 में उन्हे भारतीय जनता पार्टी के आयोजक सचिव बना दिया गया।
सन् 1990 में उन्होंने लालकृष्ण अडवाणी के लिए भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया।
सन् 1995 में मोदी जी के कारण भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल किया इसलिए मोदी जी को पार्टी के प्रधान सचिव बना दिया गया।
नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बनने का सफर:
मोदी जी के जीवन मे बड़ा बदलाव तब आय जब 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल की तबीयत खराब होने के कारण 2001 में उनकी जगह नरेंद्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री पद की शयथ ली। हालांकि शुरुआत में गोधरा कांड के कारण उन्हें थोड़ा मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।
इस दौराना मोदी जी ने गुजरात के विकास के लिए भ्रष्टाचार को कम किया। गुजरात में विकास के कारण वे केवल पार्टी मे ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक मज़बूत नेता के रूप मे प्रसिद्ध हो गए।
सन् 2014 मे उन्होंने वाराणसी से अपने पहले लोकसभा इलेक्शन लड़े और रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल किया। सन् 2014 से लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत है।
नरेंद्र मोदी द्वारा महत्वपूर्ण कार्य:
मोदी असंभव को संभव बनाने में विश्वास रखते हैं, जैसा कि उनकी निम्नलिखित पहलों से स्पष्ट है:
- स्वच्छ भारत अभियान
- जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का निरस्तीकरण
- अयोध्या राम मंदिर विवाद का समाधान
- तीन तलाक (तत्काल तलाक) की प्रथा को समाप्त करना
- सर्जिकल और हवाई हमले
- नोटबंदी
- जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) का कार्यान्वयन
- प्रधानमंत्री जन धन योजना (वित्तीय समावेशन योजना)
- मेक इन इंडिया
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
- उज्ज्वला योजना (निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन)
- स्मार्ट सिटी मिशन
- स्टार्टअप इंडिया
- नमामि गंगे योजना (स्वच्छ गंगा कार्यक्रम)
नरेंद्र मोदी को प्राप्त प्रमुख पुरस्कार और सम्मान:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निम्नलिखित प्रमुख पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है:
- चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड (2018): पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा।
- सियोल शांति पुरस्कार (2018): भारत और दक्षिण कोरिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए।
- फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड (2019): बजट को मजबूत करने के लिए।
- ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू (2019): रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
- ऑर्डर ऑफ जायद (2019): यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
- ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज (2019): सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान।
- ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (2019): मालदीव का सर्वोच्च सम्मान।
- ऑर्डर ऑफ फिलिस्तीन (2019): फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान।
- ऑर्डर ऑफ द एज़्टेक ईगल (2019): मेक्सिको का सर्वोच्च सम्मान।
- ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन (2019): जापान का सर्वोच्च सम्मान।
- गांधी शांति पुरस्कार (2019): स्वच्छ भारत अभियान के लिए।